हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहतास जांगड़ा पहुंचे रानियां, कई जगहों पर किया स्वागत, सजाई लड़ियां, सम्मान समारोह ने लिया रैली का रूप

ऐलनाबाद, 03 जुलाई (एम पी भार्गव): देश दुनिया के उत्थान में श्रमिक वर्ग विशेष योगदान रखता है और भारतवर्ष में श्रमिकों के लिए केंद्र व हरियाणा की सरकार ने अनेकों कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हुई है जिसका लाभ प्रत्येक श्रमिक तक पहुंचाने के लिए कड़ी से कड़ी जोड़ना सरकार का नैतिक कर्तव्य बनता है । यह बात हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहतास जांगड़ा ने सिरसा जिला के रानियां शहर में पहुंचने के उपरांत उनके स्वागत समारोह के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कही।

हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद अपनी कर्म स्थली रानियां में पहली बार पहुंचे तथा जगह-जगह पर किए जा रहे स्वागत को देखकर वे गदगद हो गए। रानियां में पहुंचते ही कामगार यूनियन के पुराने साथियों ने रोहतास जांगड़ा को गुलदस्ते फूल मालाएं डालकर जबरदस्त स्वागत किया।

Rohtas Jangra, Chairman of the Haryana Labour Welfare Board, arrived in Rania; he was welcomed at multiple locations where decorative lights were strung up, and a felicitation ceremony turned into a rally.

मीडिया को संबोधित करते हुए चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार श्रमिकों के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई हुई है । हरियाणा सरकार प्रत्येक श्रमिक को लाभ पहुंचाने के लिए कल्याणकारी योजना को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी लगाई है । उन्होंने कहा कि श्रमिकों के आवेदन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सरकार द्वारा पोर्टल को ओपन कर दिया गया है इसलिए श्रमिकों से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए वंचित पत्र आवेदन करवाएं।

रोहतास जांगड़ा ने कहा कि केंद्र व हरियाणा में भाजपा सरकार हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही हैं किसी भी वर्ग के साथ सौतेला व्यवहार नहीं किया जा रहा जबकि पूर्व की सरकारों में अलग-अलग वर्ग के साथ अलग तरह का व्यवहार किया जाता रहा है । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़ा परिवार है और यह देश के हर वर्ग के लिए समानता का व्यवहार कर रही है।

Rohtas Jangra, Chairman of the Haryana Labour Welfare Board, arrived in Rania; he was welcomed at multiple locations where decorative lights were strung up, and a felicitation ceremony turned into a rally.

उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाता है और उनकी निष्ठा ईमानदारी वह मेहनत के अनुसार अलग-अलग पदों की जिम्मेदारी भी सौंपी जाती है । चेयरमैन रोहतास जांगड़ा ने रानियां की अनाज मंडी में मजदूरों के लिए नवनिर्मित अटल रसोई का उद्घाटन भी किया । जहां पर मजदूर व श्रमिक वर्ग मात्र 10 रुपए में पौष्टिक भोजन कर सकेंगे।

आज के इस कार्यक्रम में कामगार व श्रमिक वर्ग से जुड़ी संस्थाओं, स्कूल एसोसिएशन, सरपंच संगठन व्यापार मंडल, श्रीश्याम सेवा समिति, गुरुद्वारा सेवा समिति के अलावा अलग-अलग संस्थाओं के पदाधिकारी ने चेयरमैन रोहताश जांगड़ा का फूल मालाओं व बुके के साथ स्वागत किया।

ओटू हेड के इंचार्ज ओमप्रकाश को किया सम्मानित :
हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहतास जांगड़ा ने सिरसा से रानियां पहुंचने के दौरान ओटू हेड पर रुके जहां पर करोड़ों रुपए की लागत से चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा श्रमिकों का हाल-चाल जाना । चौधरी देवीलाल ओटू वीयर पर काम कर रहे मजदूरों से बातचीत की तथा हेड के इंचार्ज ओम प्रकाश को उनके उत्कृष्ट कार्य को लेकर सम्मानित किया । इस मौके पर सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता राजेश बिश्नोई कार्यकारी अभियंता संदीप शर्मा, उपमंडल अभियंता रघुवीर शर्मा रविंद्र कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.