रामपुर में सड़क हादसा: हाईवे पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में डंपर ने मारी टक्कर, चार की लोगों की मौत

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में मिलक क्षेत्र के धर्मपुरा बाईपास पर हाईवे पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि आठ लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। ये हादसा देर रात हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये हादसा रामपुर के थाना मिलक के बाईपास की है।देर रात ट्रैक्टर ट्राली से भरकर छोचक लेने के बाद अपने हल्दी गांव जा रहे थे. ये सभी ट्रैक्टर ट्राली से घर जा रहे थे कि तेज़ रफ्तार ट्रक डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 8 लोग रूप से घायल हो गए जबकि 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।

मृतकों और घायलों के नाम हादसे में मरने वालों के नाम अनीता,रवि,रामवती और सावित्री है. जबकि जोगराज,आरती अंकुल अंजलि सोनू सोनाक्षी रमन आदि लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मृतक बरेली ज़िले के बताए जा रहे है. सभी घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.