केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में तीन नए आपराधिक कानूनों पर समीक्षा बैठक

  • रिपोर्ट: एम पी भार्गव

ऐलनाबाद: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हरियाणा में लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर एक समीक्षा बैठक हुई।

इस बैठक में राज्य सरकार को 31 मार्च 2025 तक इन तीन नए आपराधिक कानूनों का शत-प्रतिशत कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश दिए गए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह तीन नए आपराधिक कानून नागरिक अधिकारों के रक्षक और ‘न्याय की सुगमता’ का आधार बनेंगे।

समीक्षा बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री ने हरियाणा में पुलिस, जेल, कोर्ट, अभियोजन और फॉरेन्सिक से संबंधित विभिन्न नए प्रावधानों के कार्यान्वयन की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.