जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के सभागार में बैंक के समस्त शाखा प्रबंधकों एवं समिति सचिवों की समीक्षा बैठक

रामपुर: उप आयुक्त एवं उप निबंधक, सहकारिता उ०प्र० मुरादाबाद मण्डल, मुरादाबाद वीर विक्रम सिंह की अध्यक्षता में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के सभागार में बैंक के समस्त शाखा प्रबंधकों एवं समिति सचिवों की समीक्षा बैठक आहूत की गयी।
बैठक में उप आयुक्त एवं उप निबंधक द्वारा ऋण वितरण, ऋण वसूली, विविधीकरण ऋण वितरण एवं निक्षेप आदि की शाखावार/समितिवार समीक्षा की गयी।
बैठक में ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु निर्धारित लक्ष्य अंकन 550.00 करोड़ रुपये की शत-प्रतिशत पूर्ति की जाये। बैठक में ऋण वसूली की भी समीक्षा की गयी। ऋण वसूली की समीक्षा करते हुए उप आयुक्त एवं उप निबंधक द्वारा बैंक की कुल मांग अंकन 520.00 करोड़ रुपये के सापेक्ष गत वर्ष की कुल वसूली प्रतिशत में कम से कम 5% की वृद्धि करते हुए 30 जून, 2025 तक 90% वसूली करने हेतु निर्देशित किया गया तथा जनपद के अधिक से अधिक कृषक सदस्यों को अल्पकालीन ऋण सुविधा प्रदान करने हेतु समिति स्तर पर नये सदस्य बनाये जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही विविधीकरण ऋण वितरण की प्रगति एवं निक्षेप संचय की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति करना सुनिश्चित करें तथा लक्ष्यों की पूर्ति न करने की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाये।
बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित बैंक के अध्यक्ष मोहन लाल सैनी द्वारा समिति सचिवों एवं बैंक कर्मचारियों से आपसी सामन्जस्य स्थापित कर बैंक की वसूली, अल्पकालीन ऋण के लक्ष्यों तथा बैंक के विविधीकरण ऋण एवं निक्षेप संचय के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति किए जाने की अपेक्षा की गयी। आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता डा गणेश गुप्ता सहायक रामपुर द्वारा समस्त सचिवों एवं शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि वे वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु ऋण वितरण, ऋण वसूली, विविधीकरण ऋण वितरण एवं निक्षेप संचय के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति किए जाने की अपेक्षा की गयी। बैठक में मुख्य रूप से श्रीप्रकाश त्रिपाठी सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ज्ञानदेव गंगवार-उप महाप्रबंधक बैंक, समस्त अपर जिला सहकारी अधिकारी, समस्त जिला सहायक विकास अधिकारी (सह), समस्त अनुभाग अधिकारी, समस्त शाखा प्रबंधक एवं समस्त सचिव बी पैक्स उपस्थित रहे। बैठक में वीर विक्रम सिंह, उप आयुक्त एवं उप निबंधक, सहकारिता उ०प्र०, मुरादाबाद मण्डल, मुरादाबाद द्वारा बताया गया कि भारत सरकार की सहकार से शक्ति, सहकार से सहयोग एवं सहकार से समृद्धि के सूत्रों को साकार करने हेतु प्रधानमंत्री द्वारा देश में कुपोषण की समस्या से निजात पाने हेतु पोषण अभियान की शुरूआत की गयी है, जिसके अंतर्गत जनपद रामपुर की क्योरार बी-पैक्स द्वारा रामपुर कृषक एफ०पी०ओ० के सहयोग से जनपद में आयस्टर मशरूम की खेती का संयुक्त प्रयास किया जा रहा है। बैठक में वीर विक्रम सिंह, उप आयुक्त एवं उप निबंधक, सहकारिता उ०प्र०, मुरादाबाद मण्डल, मुरादाबाद तथा डा गणेश गुप्ता सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता रामपुर, सचिव/ मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक के करकमलों से रामपुर कृषक एफ०पी०ओ० द्वारा बी-पैक्स क्योरार को इन्सेन्टिव के रूप में एक माह की धनराशि अंकन 19,500.00 रुपये का चेक प्रदान किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.