अलवर के काला कुआं में गायत्री स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया

अलवर: अलवर के काला कुआं स्थित गायत्री स्कूल में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद बिना रुक ने सरस्वती माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लक्ष्मण प्रसाद और सुनीता शर्मा का स्वागत सम्मान किया गया।

गणतंत्र दिवस के इस उत्सव में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी, जिनमें देशभक्ति का जोश और जज्बा साफ नजर आया। बच्चों ने राजस्थानी गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया और देशभक्ति से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। एक नृत्य में बच्चों ने यह संदेश दिया कि हमें पेड़ बचाने चाहिए, पानी बचाना चाहिए, और जरूरत पड़ने पर रक्त दान भी करना चाहिए।

अर्चना अवस्थी ने बताया कि गायत्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस की तैयारी तीन दिन से चल रही थी। इस दौरान बच्चों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें नौवीं और दसवीं कक्षा के बच्चों ने प्रमुख भूमिका निभाई। बच्चों ने नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया कि हमें पेड़ लगाने चाहिए, न कि उन्हें काटना चाहिए, क्योंकि पेड़ हमें फल और शुद्ध हवा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में लक्ष्मण प्रसाद, दीक्षित, सुनीता शर्मा, पार्षद बिना नरूका, महेंद्र प्रताप सिंह, अभय दीप सिंह, अर्चना अवस्थी, सीमा, इशिका, आरती और स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इस भव्य आयोजन ने सभी को गणतंत्र दिवस के महत्व और देशभक्ति के संदेश से ओत-प्रोत किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.