बदायूं क्लब में उल्लास और गर्व के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बंधा समां 

बदायूं। बदायूं क्लब, बदायूं में आज गणतंत्र दिवस का आयोजन उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट रामजी लाल र ख्लब के उपाध्यक्ष डा एस के गुप्ता के साथ सबसे पहले संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया। सदस्यों ने समवेत राष्टगान किया। ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट रामजी लाल ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि हम सबको देश के प्रति कर्तव्यों का पालन कर देश को समृद्ध बनाने का प्रयत्न करना चाहिए। कार्यक्रम में सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा, सुमित मिश्रा ने उद्बोधन दिया और आध्या, अनांशी, अविधा अरोरा, आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर कार्यकारिणी की ओर से अतिथियों का एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति करने वाले बच्चों एवं महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंत्री शारदेंदु पाठक, रजनी मिश्रा, आशीष सिंघल, रमेश गुप्ता, डा राम बहादुर व्यथित, सुधांशु शर्मा, परविन्दर सिंह दुआ, मुकेश रस्तोगी, नितिन गुप्ता, डॉ. आदित्यहरी गुप्ता, आशीर्वाद वशिष्ठ, नरेश चन्द्र शंखधार, सुमित मिश्रा, अक्षज रस्तोगी, एनुलहुदा नकवी, राजीव रस्तोगी, ग्यानानंद पाण्डेय, परविंदर सिंह दुआ, राहुल रस्तोगी, पंकज रस्तोगी, क्षितिज शंखधार, राजीव रायजादा, पंकज शर्मा, डा संजीव सक्सेना आदि उपस्थित रहे। क्लब के सांस्कृतिक सचिव रविंद्र मोहन सक्सेना ने संचालन और आभार डा एस के गुप्ता ने किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.