बदायूँ : दृढ़ता और विनम्रता से निभाएं ड्यूटी- डीएम

बदायूँ : आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह व जिलाधिकारी मनोज कुमार ने शुक्रवार को ग्राम सैजनी में 27 जनवरी को आयोजित होने वाले मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, वही जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें दृढ़ता और विनम्रता से दिए गए दायित्वों का निर्वहन करने के लिए कहा।
जिलाधिकारी मनोज कुमार ने पुलिस को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न ड्यूटी स्थलों का निरीक्षण कर वहां लगाए गए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी का जनपद में आगमन एक हर्ष का विषय है और सभी अधिकारी पूरी गंभीरतापूर्वक अपनी ड्यूटी करें।
जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश व निकास द्वार, पार्किंग, विद्युत, प्रकाश व्यवस्था, मीडिया गैलरी, स्टेज आदि विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह, एचपीसीएल के प्लांट प्रभारी मृणाल सिंह सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
प्लांट में अधिकारियों के साथ बैठक की व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह दृढ़ता और विनम्रता से अपने दिए गए दायित्वों का निर्वहन करें। जिलाधिकारी ने पुलिस पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड का भी दौरा किया और वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.