चर्चित IPS अमित लोढ़ा रखेंगे लखीसराय व शेखपुरा की कानून-व्यवस्था पर नजर

लखीसराय(सरफराज आलम)बिहार पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला लिया है।32 वरिष्ठ IPS अधिकारियों को जिलों की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। एडीजी अमित लोढ़ा लखीसराय और शेखपुरा जिलों के नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। इससे पुलिसिंग में सुधार और अपराध पर सख्ती की उम्मीद है।

बिहार में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। राज्य के 32 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी कड़ी में चर्चित आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा को लखीसराय और शेखपुरा का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

इसका मकसद जिलों में कानून-व्यवस्था पर सीधी और प्रभावी निगरानी स्थापित करना है।
नोडल अधिकारी के तौर पर चर्चित IPS और और वर्तमान एडीजी अमित लोढ़ा अब दोनों जिलों में पुलिसिंग की समीक्षा करेंगे।
पुलिस मुख्यालय का मानना है कि वरिष्ठ स्तर की सीधी निगरानी से न केवल पुलिस व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि अपराधियों पर भी सख्त शिकंजा कसा जा सकेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.