मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) अपनी 48वीं वार्षिक आम बैठक (Post-IPO) शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 को आयोजित करने जा रही है। यह बैठक दोपहर 2 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) और अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यमों (OAVM) के जरिए होगी।
कंपनी की ओर से मीडिया संस्थानों को भेजे गए आमंत्रण पत्र में कहा गया है कि बैठक में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मुकेश डी. अंबानी संबोधित करेंगे। उनके भाषण की लाइव वीडियो (क्लीन फीड) के स्रोतों की जानकारी अद्यतन मेल के माध्यम से साझा की जाएगी।
कंपनी ने अपने आमंत्रण में एकीकृत वार्षिक रिपोर्ट (Integrated Annual Report) का लिंक भी साझा किया है: http://bit.ly/4lOZTnZ
साथ ही, आरआईएल का चैटबॉट (+91 79771 11111) प्रतिभागियों और पत्रकारों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेगा। बैठक से जुड़ी सभी अपडेट्स @RIL_Updates के आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर हैशटैग #RILAGM और #RealisingAspirations के साथ साझा की जाएंगी।
