रिलायंस ने 75 साल पुराने ‘SIL’ ब्रांड को नए स्वाद और अंदाज़ में किया लॉन्च

  • रिपोर्ट: प्रियंका सिंह

बेंगलुरु, 16 दिसंबर 2025। खाने-पीने के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने 75 साल पुराने प्रतिष्ठित फूड ब्रांड SIL को नए अवतार में एक बार फिर बाजार में उतार दिया है। इसके साथ ही रिलायंस ने पैकेज्ड फूड सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। कंपनी ने SIL को अपना फ्लैगशिप फूड ब्रांड घोषित किया है।

प्रेस रिलीज के अनुसार, SIL नूडल्स की एक नई रेंज लॉन्च की गई है, जिसकी शुरुआती कीमत मात्र ₹5 रखी गई है। इस रेंज में मसाला, आटा विद वेजीज़, कोरियन के-फायर और चाउ-चाउ जैसे चार स्वाद उपलब्ध होंगे।

वहीं, SIL केचप को असली टमाटरों से तैयार किया गया है, जिसमें किसी भी प्रकार का कृत्रिम रंग या सिंथेटिक सामग्री शामिल नहीं होगी। इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹1 रखी गई है। इसके अलावा, SIL मिक्स्ड फ्रूट जैम आठ फलों से तैयार किया गया है, जो 100 ग्राम, 200 ग्राम और 500 ग्राम के पैक में उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआती कीमत ₹22 होगी और कंपनी का दावा है कि इसमें 22 प्रतिशत अधिक फ्रूट कंटेंट मौजूद है।

RCPL के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर केतन मोदी ने कहा, “SIL का रीलॉन्च रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की ग्रोथ जर्नी में एक अहम मील का पत्थर है। पैकेज्ड फूड सेगमेंट में SIL के जरिए हम ऐसा फूड पोर्टफोलियो तैयार करना चाहते हैं, जो हर घर तक पहुंचे। SIL की पहचान विरासत, भारतीयता और इनोवेशन के संगम से है, जिसके जरिए हम वैश्विक गुणवत्ता वाले और किफायती फूड प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराएंगे।”

रिलायंस का दावा है कि SIL ब्रांड के तहत पेश किए जा रहे सभी उत्पाद ग्लोबल क्वालिटी के मानकों पर खरे उतरेंगे और आम उपभोक्ताओं की पहुंच में होंगे।

कुल मिलाकर, SIL की वापसी उन उपभोक्ताओं के लिए खास मानी जा रही है, जो पारंपरिक स्वाद के साथ आधुनिक गुणवत्ता और किफायती कीमत चाहते हैं। 75 साल की विरासत के साथ SIL एक बार फिर भारतीय रसोई में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने को तैयार है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.