साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या के दिन लगने जा रहा है| इस बार सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, सोमवार के दिन लगेगा| यह ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू हो जाएगा और इसका समापन रात 2 बजकर 22 मिनट पर होगा| इस सूर्यग्रहण का मध्य समय रात 11 बजकर 47 मिनट पर होगा| यह पूर्ण सूर्यग्रहण होगा| सूर्य ग्रहण की अवधि 05 घंटे 10 मिनट की होगी|
जल्द ही सूरज पर ग्रहण लगने जा रहा है| 8 अप्रैल को चैत्र मास की अमावस्या के दिन लगने जा रहा साल का पहला सूर्यग्रहण बहुत ही अहम माना जा रहा है| ज्योतिष शास्त्र में भी सूर्य ग्रहण बहुत ही खास माना जाता है और लोगों के जीवन पूरी तरह से प्रभाव भी डालता है| सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है| जब सूरज और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है जब सूर्य ग्रहण लगता है| वैज्ञानिकों की मानें तो, 8 अप्रैल को लगने जा रहा है पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जो 54 साल में सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा| यह ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू हो जाएगा और इसका समापन रात 2 बजकर 22 मिनट पर होगा| इस सूर्यग्रहण का मध्य समय रात 11 बजकर 47 मिनट पर होगा| यह पूर्ण सूर्यग्रहण होगा| सूर्य ग्रहण की अवधि 05 घंटे 10 मिनट की होगी| यह सूर्य ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगने जा रहा है| यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा|इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल नहीं माना जाएगा|
