गाजियाबाद में दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। थाना निवाड़ी पुलिस टीम ने दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

18 मार्च 2026 को दर्ज शिकायत में पीड़िता की नाबालिग पुत्री के साथ बहला-फुसलाकर शोषण करने का आरोप लगाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की गई।

20 मार्च को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है।

फिलहाल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.