रामपुर UP112 Performance Dashboard रैंकिंग में फिर अव्वल, अगस्त 2026 में 93.13 अंक के साथ प्रदेश में प्रथम

Rampur: UP112 Performance Dashboard पोर्टल की रैकिंग में माह अगस्त 2026 में यू0पी0-112 परियोजना जनपद रामपुर ने सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, माह अगस्त वर्ष 2026 में UP112 Performance Dashboard पोर्टल रैकिंग में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में 93.13 अंक प्राप्त कर जनपद रामपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

परियोजना यू०पी०-112 के UP112 Performance Dashboard पोर्टल रैकिंग सिस्टम में जनपद रामपुर लगातार माह सितम्बर, अक्टूबर, नवम्बर, दिसम्बर वर्ष 2024 और माह-जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर, नवम्बर, दिसम्बर वर्ष-2025 एवं जनवरी,फरवरी,मार्च,अप्रैल व जून,जुलाई 2026 में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान एवं मई 2026 को द्वितीय स्थान पर रहा है।

इस रैंकिंग सिस्टम में मुख्य तौर पर सभी पीआरवी का औसत रिस्पांस टाईम, एक्नालेजमेंट/ इनरुट / अराईव टाइम, पीआरवी उपलब्धता, कॉलर फीड बैक, आरओआईपी एक्टिविटी, इवेन्ट क्लोजर सिस्टम, अर्ली अराईव व विजीलेंस जाँच रिपोर्ट के अंको के आधार पर जनपद की रैंकिंग तय की जाती है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.