Rampur Under-17 Hockey Team: ’राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में नार्थ जोन का प्रतिनिधित्व करेगी रामपुर की सन्वे स्कूल की अंडर-17 टीम’

’लगातार दो वर्ष नॉर्थ जोन चौंपियन रही सन्वे स्कूल की टीम अब नेशनल मुकाबले के लिए तैयार’

  • ’राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार रामपुर के हॉकी खिलाड़ी, जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं’

Rampur Under-17 Hockey Team: हरियाणा के करनाल में 08 से 14 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली सीबीएसई नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में सन्वे सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल रामपुर की अंडर-17 हॉकी टीम प्रतिभाग करने जा रही है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर की 10 टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसके साथ ही खाड़ी देशों ओमान एवं दुबई स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल की टीमें भी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभागिता करेंगी।

उल्लेखनीय है कि विगत अगस्त माह में सन्वे सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल रामपुर की अंडर-17 हॉकी टीम ने नॉर्थ जोन हॉकी टूर्नामेंट में लगातार दो वर्षों तक प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया था। टीम के शानदार प्रदर्शन से रामपुर जनपद का नाम प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। इसी उपलब्धि के बाद अब टीम राष्ट्रीय स्तर की सीबीएसई हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रही है।

rampur-under-17-hockey-team-cbse-national-competition-karnal
खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी से की भेंट

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से पूर्व सन्वे सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल रामपुर के खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी से भेंट की तथा उनका आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्राप्त कीं। जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद रामपुर का नाम रोशन करने की कामना की।

इस अवसर पर टीम के कैप्टन मुब्बाशीर अली, कोच मुख्तार खां एवं मैनेजर मोहम्मद अजहर सहित टीम के खिलाड़ी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.