रामपुर। मुस्लिम महासंघ के अध्यक्ष फरहत अली खान ने समाजवादी पार्टी नेता आज़म खान की ज़मानत पर रिहाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज़म खान की रिहाई हीरो की तरह नहीं, बल्कि कानून की प्रक्रिया के तहत ज़मानत पर हुई है।
फरहत अली खान ने कहा, “न्यायालय के हर फैसले का स्वागत और सम्मान करना हर देश के नागरिक का फ़र्ज़ है। अदालत ने आज़म खान को इस शर्त पर ज़मानत दी है कि वह किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे जिससे सरकार और क़ानून का उल्लंघन हो।”
उन्होंने आगे कहा कि यह समझना जरूरी है कि आज़म खान को रिहा नहीं किया गया, बल्कि ज़मानत पर छोड़ा गया है। अदालत के निर्णय का स्वागत करते हुए उन्होंने अपील की कि लोग मुलजिम को मुलजिम ही माने, हीरो नहीं।
