रामपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा 43वीं अंतर्जनपदीय उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 का किया गया शुभारंभ
- रिपोर्ट: शाहबाज़ खां
रामपुर: पुलिस अधीक्षक, द्वारा शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम, बमनपुरी, में आयोजित 43वीं अंतर्जनपदीय उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता तथा आपसी समन्वय की भावना को भी विकसित करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा प्रतियोगिता को सफल एवं यादगार बनाने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर विभिन्न जनपदों से आए महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उद्घाटन समारोह के उपरांत बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं के मुकाबलों का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बिलासपुर, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, प्रतिसार निरीक्षक, अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
