रामपुर पहुंचीं मंडलायुक्त संगीता सिंह, RDA की बैठक में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां 

Rampur: मुरादाबाद मंडल की मंडलायुक्त संगीता सिंह ने रामपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों और प्राधिकरण की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के बाद मंडलायुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इस दौरान पत्रकारों ने रामपुर में कथित तौर पर अवैध कॉलोनियों और बिना अनुमति भवन निर्माण से जुड़े मामलों को लेकर सवाल पूछा। पत्रकारों के सवाल पर मंडलायुक्त संगीता सिंह ने जिलाधिकारी को मामले को संज्ञान में लेकर जांच कराने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने कहा कि यदि जांच में नियमों के विपरीत निर्माण या अन्य अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को भी ऐसे मामलों पर गंभीरता से नजर रखने के निर्देश दिए।

अवैध गतिविधियों की जानकारी देने की अपील

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंडलायुक्त ने पत्रकारों और आमजन से अपील की कि रामपुर में किसी भी तरह की अनियमितता या गलत गतिविधि की जानकारी मिलने पर प्रशासन को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.