Rampur: रक्षाबंधन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, महिलाओं ने ASP और बच्चियों ने DM को बांधी राखी

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां 

Rampur: रक्षाबंधन पर्व को लेकर रामपुर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि त्योहार को देखते हुए जिले में विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने जिलेवासियों से रक्षाबंधन का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।

ASP अनुराग सिंह ने भाई-बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी तरह की परेशानी या आपात स्थिति में लोग 112 पुलिस सेवा की मदद ले सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

  • दलित वाल्मीकि समाज ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जताई नाराजगी

इसी बीच रामपुर कलेक्ट्रेट में दलित वाल्मीकि समाज के लोगों ने बिलासपुर सीओ हर्षिता और भोट थाना प्रभारी अर्जुन त्यागी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

समाज के प्रतिनिधियों ने अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप था कि दो निर्दोष लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच किसी अन्य अधिकारी से कराने और यदि कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया जाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बिलासपुर सीओ मामले की जांच कर रही हैं।

  • महिलाओं ने ASP को बांधी राखी

रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं ने अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के कार्यालय पहुंचकर उन्हें राखी बांधी और पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर ASP ने सभी महिलाओं को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए उनके सम्मान और सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।

  • बच्चियों ने DM अजय कुमार द्विवेदी को बांधा रक्षासूत्र

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी अजीतपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय मडैयान पहुंचे। यहां स्कूली बच्चियों ने प्रेम और स्नेह के साथ जिलाधिकारी की कलाई पर पवित्र रक्षासूत्र बांधा और तिलक किया।

इस दौरान रक्षाबंधन के पर्व की खुशियां बच्चों के साथ साझा की गईं। रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक माना जाता है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.