रामपुर पुलिस की कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्रवाई

वॉक-थ्रू, महिला सुरक्षा जागरूकता और निर्माण कार्यों का निरीक्षण

रामपुर। जनपद रामपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनता में सुरक्षा की भावना जागृत करने तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस विभाग द्वारा कई महत्वपूर्ण गतिविधियाँ संचालित की गईं।

Rampur police takes continuous action towards strengthening law and orderदिनांक 24.05.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा थाना मिलक का दौरा करते हुए ओ.आर. मीटिंग ली गई, जिसमें थाना मिलक, शहजादनगर, केमरी एवं महिला शिकायत प्रकोष्ठ के उपनिरीक्षक उपस्थित रहे। इसके पश्चात भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई, जिसमें क्षेत्राधिकारी मिलक भी साथ रहे।

Rampur police takes continuous action towards strengthening law and orderइसी दिन पुलिस अधीक्षक रामपुर ने सिविल लाइंस क्षेत्र में पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था का निरीक्षण किया और आमजन से संवाद स्थापित किया। वहीं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना मिलक क्षेत्र के ग्राम रेबड़ी कला में निर्माणाधीन पुलिस चौकी का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की एवं अधिकारियों को निर्देश दिए।

Rampur police takes continuous action towards strengthening law and order“प्रोजेक्ट वॉक-थ्रू” अभियान के तहत जिले के समस्त थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रातः व सायंकालीन समय पर पैदल गश्त कर आमजन से संवाद किया और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

Rampur police takes continuous action towards strengthening law and order25.05.2025 को “मिशन शक्ति” अभियान के तहत थाना अजीमनगर की महिला पुलिस टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को साइबर क्राइम से सुरक्षा के उपाय, महिला अपराधों से संबंधित जानकारी तथा हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी देकर जागरूक किया।

Rampur police takes continuous action towards strengthening law and orderइसी दिन पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में आदेश कक्ष आयोजित कर लंबित विवेचनाओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा उन्होंने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन आवासीय भवनों, बैरकों और मैस आदि का निरीक्षण भी किया।

Rampur police takes continuous action towards strengthening law and orderपुलिस प्रशासन की यह सक्रियता जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.