रामपुर पुलिस ने चलाया ‘मिशन रोड सेफ्टी’ जागरूकता अभियान
सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक, हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग पर दिया बल
रामपुर। सड़क सुरक्षा को लेकर रामपुर पुलिस द्वारा एक विशेष जन जागरूकता अभियान ‘मिशन रोड सेफ्टी’ के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस की पहल
यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया, जिसमें यातायात रामपुर पुलिस की टीम ने प्रमुख सार्वजनिक स्थलों जैसे परवाह के शाहाबाद बाईपास पुल, बरेली गेट, शहजादनगर जीरो पॉइंट, कोसी पुल आदि स्थानों पर लोगों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
हेलमेट और सीट बेल्ट का किया गया महत्व समझाने पर जोर
अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चार पहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने की अनिवार्यता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि ये छोटी-छोटी सावधानियां जीवन को सुरक्षित रख सकती हैं।
लोगों से अपील: खुद भी करें पालन, औरों को भी करें प्रेरित
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद नागरिकों से अपील की कि वे नियमों का स्वयं पालन करें और अपने आस-पास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
यह अभियान आगे भी विभिन्न स्थानों पर जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक नागरिकों तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाया जा सके।
