Rampur Numaish Ground on rent: नुमाइश ग्राउंड के किराये की निविदा को लेकर प्री-बिड बैठक सम्पन्न

Rampur Numaish Ground on rent: बरेली मुख्य हाईवे स्थित कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी स्थल (नुमाइश ग्राउंड) को पांच वर्ष के लिए किराये पर दिए जाने के संबंध में सोमवार को प्री-बिड बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर मजिस्ट्रेट सालिक राम ने की।

बैठक में नुमाइश ग्राउंड में स्थित 60 फुट की दुकानें, 128 आयताकार दुकानें, 44 टीन शेड दुकानें, पार्किंग स्थल एवं खुले मैदान को सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मेला-प्रदर्शनी, जन उपयोग एवं मनोरंजन, हस्तशिल्पियों के शोरूम, हाट, बच्चों के खेल-कूद, खिलौने, झूले, फूड कॉर्नर एवं उत्सव आदि के आयोजन के लिए पांच वर्ष की अवधि हेतु किराये पर दिए जाने से संबंधित निविदा प्रक्रिया पर चर्चा की गई।

निविदा में प्रतिभाग करने वाले इच्छुक सदस्यों द्वारा उठाई गई विभिन्न जिज्ञासाओं को सुना गया तथा संबंधित बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी देते हुए उनका निस्तारण किया गया। निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। इस दौरान सचिव नुमाइश राकेश कुमार त्यागी, तहसीलदार रनवीर सिंह, सहायक अभियंता मनोज कुमार सिसोदिया, एटीपी अमन साहू, जेई जगदीश पाल सिंह, लिपिक निकिल कुमार एवं नुमाइश चौकीदार अख्तर अली उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.