Rampur News: रामपुर जनपद में भाजपा के संगठन में 20 मंडल, सभी मंडलों में होंगे मंडल अध्यक्षों के चुनाव

रामपुर जनपद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन के अंतर्गत कुल 20 मंडल हैं, जिनमें प्रत्येक विधानसभा में चार मंडल शामिल हैं। सभी मंडलों में मंडल अध्यक्षों का चुनाव होने जा रहा है।

आज भाजपा कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू, जिला प्रभारी चौधरी राजा वर्मा, सदस्यता प्रमुख अशोक बिश्नोई, संगठन सदस्यता सत्यापन अधिकारी सुभाष वाल्मीकि (बिजनौर के पूर्व जिला अध्यक्ष), सह सत्यापन अधिकारी दिनेश शर्मा, और जिला उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पांडे की उपस्थिति में रामपुर जिले की सक्रिय सदस्यता सूची को कार्यालय पर प्रदर्शित किया गया।

रामपुर जिले में इस बार 830 सक्रिय सदस्य बनाए गए हैं। आगामी संगठन चुनाव में मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के पदों के लिए वही सदस्य पर्चा दाखिल कर सकेंगे, जो सक्रिय सदस्य के रूप में पंजीकृत हैं। संगठन चुनाव के मद्देनजर जल्द ही सभी मंडलों में चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी और पर्चा भरने की प्रक्रिया भी शीघ्र आरंभ की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.