रामपुर सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी साहब आज शाम अपने संसदीय क्षेत्र रामपुर पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 21 मार्च 2026 को सुबह 7:30 बजे सांसद ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा करेंगे। नमाज़ के बाद वे अपने कैम्प कार्यालय में उपस्थित रहेंगे, जहां वे क्षेत्र की जनता और अपने समर्थकों से मुलाकात कर उन्हें ईद की मुबारकबाद देंगे।
इस संबंध में जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी एडवोकेट महबूब अली पाशा द्वारा दी गई है।
khabre junction
