रामपुर मे मदरसा जमीअत उल अंसार अस्तबल रोड थाना गंज में टीचर्स डे के मौके पर हाजी कायम जमा की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें संचालन मैनेजर मुतावल्ली सआदत अली अंसारी ने किया, इस मौके पर मुक़द्दस अली अंसारी साहब ने अपनी बात रखते हुए कहा कि टीचर्स का हमारी जिंदगी में बहुत बड़ा रोल होता है यह हमें जिंदगी जीने का तरीका वह सलीका बताते हैं और तालीमी मैंयार मैं आगे बढ़ाने में बहुत अहमियत रखते हैं।

हमें अपने उस्तादों की हमेशा इज्जत करनी चाहिए इसके बाद हाजी मोहम्मद हुसैन साबरी ने अपनी बात रखते हुए कहा की उस्ताद टीचर हमारी जिंदगी का सरमाया है यह हमें यह हमें जिंदगी के हर मोड़ की परेशानियों से की बचने का लड़ने का सामना करने का तरीका वी सालीका सीखाते हैं टीचर्स हमारी जिंदगी में बहुत ही अहमियत रखते हैं हमें उनका हमेशा सम्मान करना चाहिए, इसी क्रम में रईस अहमद अंसारी सब ने बच्चों को अपने तजुर्बे से नवाजा और तमाम टीचर्स के सम्मान में अपनी बात रखी, और यासीन साहब ने उस्ताद और टीचर्स की कदर व कीमत बताई।
इसके बाद अध्यक्षता कर रहे हा जी कायम जमा अंसारी साहब ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उस्ताद के बगैर टीचर के बगैर हमारी जिंदगी अधूरी है चाहे वह तालीमी मैदान हो हुनर का मैदान हो या और कोई मैदान हो हमें हर जगह उस्ताद की जरूरत रहती है अगर हम उस्ताद की बताई हुई तालीम पर उनकी नसीहतों पर तवज्जो से अमल करें तो हम बेहतरीन कामयाबी जिंदगी में भी हासिल कर सकते हैं और आखिरत में भी हम सबको अपने उस्तादों की कदर करनी चाहिए इसके बाद उस्तादों को टीचर्स को तोहफे देकर सम्मानित किया गया जिसमें मदरसा जमीअत उल अंसार के प्रबंधक मूतवल्ली सआदत अली अंसारी बुशरा खान यासमीन मरियम हिना मैंम इल्म मैं तैयबा मैंम, जाहिद खान आमिर खान रिहाना बाजी हाफिज मोहम्मद असलम आदि बहुत सारे वालदेन मौजूद रहे।
