- रिपोर्ट: शाहबाज़ खां
रामपुर मे डीएम अजय कुमार द्विवेदी, ने शहर विधायक आकाश सक्सेना के साथ ग्राम भैया नगला का नाव के माध्यम से स्थलीय निरीक्षण किया। पुलिया टूट जाने के कारण ग्रामवासियों का एक संपर्क मार्ग बाधित हो गया था।

नाव के माध्यम से ग्राम में पहुंचकर ग्रामवासियों से मुलाकात की गई, उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुना गया, वहीं उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई।

ग्रामवासियों के आवागमन हेतु मनकरा की ओर से होकर जाने वाला एक अन्य संपर्क मार्ग उपलब्ध है, जो वर्तमान में संचालित है। उक्त मार्ग से ग्रामवासियों का आवागमन सुचारू रूप से हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामवासियों से निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है।
