रामपुर अपडेट: जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में कांवड़ मार्ग पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान

रामपुर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशन मे मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव सिंह ने कांवड़ मार्ग पर स्थित होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट एवं अस्थायी खाद्य स्टालों का सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान रठौड़ा, भमरौआ, पंजाब नगर सहित सभी प्रमुख मंदिर परिसरों में संचालित अस्थायी खाद्य स्टालों के संचालकों को श्रद्धालुओं को केवल शुद्ध, ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही खाद्य पदार्थों के उचित भंडारण, स्वच्छ वातावरण में भोजन तैयार करने एवं सुरक्षित तरीके से विक्रय सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।

खाद्य कारोबारियों को परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, हैंडवॉश की समुचित व्यवस्था करने, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित संग्रहण की व्यवस्था सुनिश्चित करने, रेट लिस्ट एवं खाद्य लाइसेंस को प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने तथा ढक्कनयुक्त कूड़ेदान का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा से संबंधित किसी भी शिकायत के त्वरित निस्तारण के लिए सभी प्रतिष्ठानों पर फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप की जानकारी भी चस्पा कराई गई, ताकि श्रद्धालु आवश्यक होने पर सीधे शिकायत दर्ज करा सकें। निरीक्षण अभियान के दौरान देवकांत, राहुल शुक्ला, रामचंद्र यादव, मनोज कुमार एवं शाहबुद्दीन उपस्थित रहे।

  •  मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में दिया गया नीति तारा डिवाईस का प्रशिक्षण।

रामपुर, नीति आयोग भारत सरकार द्वारा आकांक्षात्मक विकास खण्ड कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र की अध्यक्षता में नीति आयोग से आये प्रशिक्षक द्वारा नीति तारा डिवाईस का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया, जिसमें डिवाईस को इस्तेमाल करने, डेटा फीडिंग और तकनीकी बारीकियों के बारे में जानकारी दी गई तथा अवगत कराया गया कि यह एक बहुउद्देश्य डिवाईस है, जिसके द्वारा जिले के आकांक्षात्मक विकास खण्ड सैदनगर के विभिन्न सूचकाकों के डेटा का रियल टाईम विश्लेषण, विडियों कॉन्फ्रेंसिंग आदि कार्यों को एक ही डिवाईस से किया जा सकेगा।

कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी अनुश्रवण करने में नीति तारा डिवाईस बेहतर कारगर साबित होगी।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए उपायुक्त मनरेगा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी समेत अन्य जिला स्तरीय एवं विकास खण्ड सैदनगर के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • UP112 Performance Dashboard पोर्टल की रैकिंग में माह जुलाई 2026 में यू0पी0-112 परियोजना जनपद रामपुर ने सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया

रामपुर, माह जुलाई वर्ष 2026 में UP112 Performance Dashboard पोर्टल रैकिंग में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में 93.69 अंक प्राप्त कर जनपद रामपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। परियोजना यू०पी०-112 के UP112 Performance Dashboard पोर्टल रैकिंग सिस्टम में जनपद रामपुर लगातार माह सितम्बर, अक्टूबर, नवम्बर, दिसम्बर वर्ष 2024 और माह-जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर, नवम्बर, दिसम्बर वर्ष-2025 एवं जनवरी,फरवरी,मार्च,अप्रैल व जून 2026 में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान एवं मई 2026 को द्वितीय स्थान पर रहा । इस रैंकिंग सिस्टम में मुख्य तौर पर सभी पीआरवी का औसत रिस्पांस टाईम, एक्नालेजमेंट/ इनरुट / अराईव टाइम, पीआरवी उपलब्धता, कॉलर फीड बैक, आरओआईपी एक्टिविटी, इवेन्ट क्लोजर सिस्टम, अर्ली अराईव व विजीलेंस जाँच रिपोर्ट के अंको के आधार पर जनपद की रैंकिंग तय की जाती है।

  • रामपुर थाना गंज क्षेत्र के निवासी गुय्या तलाब के लोगों ने sp से की स्मैक चरस तस्कर की शिकायत, कार्रवाई को लेकर की मांग, गंज पुलिस पर आरोप, नहीं सुन रही पुलिस, नहीं कर रही कोई कार्रवाई

रामपुर में मोहल्ला थाना गंज क्षेत्र के निवासी गुय्या तालाब के लोगों ने एसपी रामपुर अनिल सिसोदिया को लिखित शिकायत की है उसमें उन्होंने कहा है कि शावेज उर्फ पिंटू पुत्र नवाब अली निवासी गुय्या तालाब और उसकी पत्नी जरफशा शावेज स्मैक चरस का काम कर रहे हैं जिससे मोहल्ले का माहौल खराब कर रहे हैं.

मोहल्ले वासियों ने कहा है की वेश्या प्रवृत्ति का भी काम उसकी पत्नी कर रही है हर रोज सुबह शाम सावेज और उसकी पत्नी मोहल्ले वासियों को शराब के नशे में बद्दी बद्दी गालियां देता है घरों में घुसता है मारपीट करता है थाना गंज पुलिस से कई बार शिकायत की है उसके बाद गंज पुलिस उसकी पत्नी पर कोई कार्रवाई नहीं करती है और मोहल्ले के लोगों को झूठी शिकायतें पुलिस को देकर आरोप लगाता है और झूठी मुकदमे में फसाने की धमकी देता है.

कई बार शिकायत की है पुलिस संज्ञान नहीं लेती है मोहल्ले वासियों ने कहा है कि हमे जान से मारने की कई बार धमकी भी दे चुका है हम चाहते हैं एसपी रामपुर इस पर उचित से उचित वैधानिक कार्रवाई करें.

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.