प्रदेश के समावेशी विकास में रामपुर का अहम योगदान, सरकार देगी सौगात: हरीश गंगवार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवाररामपुर की विकास परियोजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी हुई चर्चा

रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के समावेशी विकास में रामपुर के अहम योगदान के बारे में बताया। साथ ही सरकार से रामपुर के लिए नई सौगातें देने के लिए भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही भरोसा दिलाया कि रामपुर के विकास के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार सोमवार को लखनऊ पहुंच गए। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को रामपुर जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी तथा कुछ योजनाओं के तेज क्रियान्वयन के समर्थन का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में संगठन की मजबूती और जनता के हित में चल रही योजनाओं को पूरी गंभीरता से लागू करने पर बल दिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री की नजर में रामपुर का विशेष स्थान है। कहा कि रामपुर काम और कारोबार की दिशा में तो तरक्की कर ही रहा है, सांस्कृतिक विरासत को संवारने में भी रामपुर का महत्वपूर्ण योगदान है। बताया कि आगामी कुछ समय में रामपुर को कुछ नई परियोजनाएं मिल सकती हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने कुछ सुझाव दिए। मैंने उन्हें आश्वस्त किया है कि पंचायत चुनाव में रामपुर में पहली बार भाजपा ऐतिहासिक प्रदर्शन करने जा रही है। इसके लिए बूथ स्तर से लेकर संगठन स्तर तक सभी तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.