रामपुर वैश्य समाज महिला संगठन, रामपुर, उत्तर प्रदेश द्वारा हरियाली तीज के उपलक्ष्य में बरेली रोड स्थित होटल रेडियंस पार्क में भव्य हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस वर्ष तीज महोत्सव को एक नए अंदाज़ और अनूठी धार्मिक थीम “तीज के रंग राधा रानी के संग” के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में वैश्य समाज की बहनें बरसाने की छोरियों के मनमोहक परिधानों में सज-धजकर पहुंचीं। उनका रूप और श्रृंगार ऐसा अद्भुत लग रहा था मानो बरसाने की गलियों से स्वयं राधा रानी अपनी सखियों के साथ तीज महोत्सव में पधार गई हों। पूरे कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की भक्ति, प्रेम और ब्रज की संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर विधायक आकाश सक्सेना की धर्मपत्नी गुंजन सक्सेना एवं रामपुर जिलाधिकारी की धर्मपत्नी नीलू शर्मा रहीं। दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. नूपुर अग्रवाल ने माही, आरोही एवं विहान के साथ सुंदर शिव वंदना प्रस्तुत कर के की। इसके पश्चात सिद्धि अग्रवाल ने “श्यामल सावरे” पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की संयोजिकाएं जिला उपाध्यक्ष राशि अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य रोशनी अग्रवाल एवं भारती गुप्ता रहीं। वैश्य समाज महिला संगठन, रामपुर की जिला अध्यक्ष अनुश्री अग्रवाल ने अपनी संयोजिकाओं के साथ मिलकर पूरे कार्यक्रम को सुचारू एवं आकर्षक ढंग से आगे बढ़ाया।

राधा रानी के स्वागत में भक्ति और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां करी गई । जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीती गुप्ता एवं उनकी सखियों नीतू गुप्ता अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सपना अधिकारी एवं प्रीती अग्रवाल ने “तुम प्रेम हो राधे” गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर राधा रानी का स्वागत किया।
इसके बाद जिला अध्यक्ष अनुश्री अग्रवाल, राशि अग्रवाल, प्रीती अग्रवाल, भारती गुप्ता एवं रोशनी अग्रवाल ने “करके इशारे बताए गए रे, बरसाने की छोरी राधा गोरी-गोरी” गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।
“तीज के रंग राधा रानी के संग” की थीम पर प्रस्तुत गीत और नृत्य ने पूरे वातावरण को ब्रजमय कर दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे बरसाना, राधा रानी की प्रेम नगरी, कुछ पलों के लिए रामपुर में ही उतर आई हो। राधा के रंग में रंगी सखियां, ब्रज के गीत और मनमोहक नृत्य ने उपस्थित सभी लोगों को भक्ति एवं आनंद से सराबोर कर दिया।

“राधा के प्रेम में रंगी हर सखी,
तीज के रंग में सजा हर अंग।
ब्रज की गलियों-सा खिला हर मन,
जब गूंजा — ‘तीज के रंग राधा रानी के संग।’”
इसके पश्चात डांस विद मी के बच्चों ने देशभक्ति गीत “सुनो गौर से दुनिया वालों, बुरी नज़र न हम पर डालो” पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रस्तुति राष्ट्र को समर्पित की। बच्चों की प्रस्तुति ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।
इसके बाद महिला संगठन की बहनों सुभांगी अग्रवाल, करिश्मा गुप्ता, वंदना अग्रवाल एवं उनकी सखियों सुनीता गुप्ता, शुभी अग्रवाल , नेहा जिंदल ने “बांके बिहारी लाल” गीत पर अनूठे अंदाज़ में नृत्य प्रस्तुत किया।
ईना गुप्ता, रुचि अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, सुनयना गुप्ता, आयुषी अग्रवाल एवं प्राची गुप्ता ने “श्यामा आन बसो वृंदावन” पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।
वहीं रूपम गुप्ता, ममता गुप्ता, चारू अग्रवाल, संगीता पवार, डॉली दिवाकर एवं निकी वार्ष्णेय ने “कोई डोरी खिंचे मोरी” पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
सभी डांस ग्रुप को उपहार देकर सम्मानित किया गया
सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश के उद्देश्य से कुछ समय पूर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हनुमान चालीसा पाठ की ऑनलाइन प्रतियोगिता वैश्य समाज महिला संगठन के द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
संगठन का उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी और बच्चों के मन में सनातन संस्कृति, धार्मिक मूल्यों और भारतीय परंपराओं के प्रति प्रेम एवं सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है।
खेल, हाउजी और तीज क्वीन ने बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम की संयोजिकाओं द्वारा हाउजी, विभिन्न मनोरंजक गेम्स, सरप्राइज गेम्स एवं पंचुअलिटी गेम सहित अनेक आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतिभागियों को स्टाइलिश एवं अन्य विभिन्न उपहारों से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में “तीज क्वीन” एवं “गेस्ट क्वीन” का चुनाव भी किया गया। “बरसाने की छोरी” थीम के अनुरूप चयनित तीज क्वीन शुभी अग्रवाल
एवं गेस्ट क्वीन दीप्ती अग्रवाल को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संयोजिकाओं एवं प्रतिभागियों के प्रयासों की खूब सराहना की।
अतिथियों ने की कार्यक्रम की सराहना करी
मुख्य अतिथि श्रीमती गुंजन सक्सेना जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सराहना की और वैश्य समाज महिला संगठन द्वारा आयोजित ऐसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को समाज को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीती गुप्ता जी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वैश्य समाज द्वारा हर माह सामाजिक एवं रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की सभी बहनें एक परिवार की तरह एक-दूसरे का सम्मान करती हैं और हर कार्यक्रम में एक-दूसरे का साथ देती हैं।
उन्होंने कहा कि तीज का त्योहार महिलाओं के जीवन में नई उमंग और उत्साह लेकर आता है। यह पर्व पति-पत्नी के प्रेम के साथ-साथ राधा-कृष्ण तथा शिव-पार्वती के दिव्य प्रेम और समर्पण का भी प्रतीक है।
कार्यक्रम में महिला संगठन की संरक्षक श्रीमती ऋचा अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, जिला सांस्कृतिक सचिव प्रीती अग्रवाल, नगर अध्यक्ष मेघा अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल, उनकी सहभागी वर्षा वार्ष्णेय, शुभी अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, डॉ. हेमलता जी, अनिता गुप्ता, जिला अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, जिला महामंत्री मनोज गुप्ता, सीए संघ अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल अंकुर अग्रवाल, सचिन अग्रवाल सचिन गुप्ता,सुधीर अग्रवाल, राजीव अग्रवाल मोहित गुप्ता , डॉक्टर पी के वार्ष्णेय, श्रेयस गुप्ता मोहित शर्मा,सहित उनकी टीम उपस्थित रही।
कार्यक्रम में अल्पना अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, सीमा रस्तोगी, प्रिंशी अग्रवाल, रचीता अग्रवाल, सीमा अरोड़ा बंदना रस्तोगी,अचल अग्रवाल, बबीता सिंघल, पूनम सिंघल, आशा गोयल, सुनीता गुप्ता, दीपिका, अर्चना अग्रवाल, मधु गुप्ता, निधि रस्तोगी, लता अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, रमा अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल, रोशनी, ज्योति, नैना गुप्ता, बबीता गुप्ता, बबीता रस्तोगी, मधु अग्रवाल, सुप्रिया, सुषमा गुप्ता, संगीता पवार, मोनिका, प्राची गुप्ता, रुचि अग्रवाल, रूबी अग्रवाल, सोनी अग्रवाल, बीना भगत, ममता सोनी, कमल चावला, मीरा राजपूत, सुगंधा अग्रवाल, रेणु सक्सेना, सुप्रिया अग्रवाल, शालिनी गुप्ता, सुभांगी अग्रवाल, शुभी अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, ईना गुप्ता, अंजली गोयल, डॉ. नूपुर गुप्ता, कुमकुम अग्रवाल, रमा गुप्ता, डॉ. हेमलता वार्ष्णेय, व्रती गुप्ता, डॉ. नैन्सी अग्रवाल, नयना कक्कड़ गुप्ता, ममता गर्ग, सोनल आहूजा, भाषी अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, दिव्या गुप्ता आदि ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में भक्ति, संस्कृति, देशप्रेम और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिला। राधा रानी के प्रेम और ब्रज की संस्कृति से सजे इस आयोजन ने सभी के मन में नई ऊर्जा और उल्लास भर दिया।
वैश्य समाज संगठन प्रदेश अध्यक्ष अजय केसरी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीती गुप्ता जी ने इस अवसर पर यह संदेश दिया कि हमारी परंपराएं केवल त्योहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और आपसी प्रेम को जोड़ने वाली कड़ी हैं।और संगठन को पूरे प्रदेश में मजबूत करना ही हमारा दायित्व है । और सभी को हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाए भी दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही मीडिया का भी विशेष धन्यवाद किया गया, क्योंकि मीडिया समाज के सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
“राधा के रंग में रंगी तीज,
ब्रज की खुशबू, प्रेम की रीत।
संग सखियों के झूमे हर मन,
यादगार बना — तीज के रंग , राधा रानी के संग।”
