Rampur Update: गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार के प्रधान निर्विरोध बने सरदार गुरजीत सिंह आहूजा, तीसरी बार संभाली जिम्मेदारी
- रिपोर्ट: शाहबाज़ खां
Rampur गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार की प्रबंधक कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से सरदार गुरजीत सिंह आहूजा को निर्विरोध गुरुद्वारा का प्रधान नियुक्त किया गया। गुरजीत सिंह आहूजा पिछले कई वर्षों से गुरुद्वारे की सेवा में सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। उनके समर्पण और सेवाभाव को देखते हुए कमेटी के सभी सदस्यों ने एकमत होकर उन्हें तीसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपी।
बैठक में जगजीत सिंह, हरमीत सिंह, मनजीत सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, लकी, तपिंदर सिंह, नानक सिंह, भूपेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, हरपाल सिंह, गुरमीत सिंह, सतविंदर सिंह आहूजा, मनमोहन सिंह सेठी, सुरवीर सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने सरदार गुरजीत सिंह आहूजा को लगातार तीसरी बार गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार का प्रधान चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि गुरजीत सिंह आहूजा के नेतृत्व में गुरुद्वारे की धार्मिक, सामाजिक और सेवा संबंधी गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम में कंवलजीत सिंह, अवतार सिंह बिट्टू, सीताराम, ओपी सेठी और सतपाल सिंह आहूजा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे और नवनियुक्त प्रधान का स्वागत किया।
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के साथ श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना मिलक क्षेत्रान्तर्गत रामपुर बरेली- बॉर्डर का स्थलीय निरीक्षण किया गया

रामपुर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के साथ श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना मिलक क्षेत्रान्तर्गत बरेली – बॉर्डर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु किए गए सुरक्षा प्रबंधों का गहन जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के साथ श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत भमरव्वा मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

रामपुर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के साथ श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत भमरव्वा मंदिर पर कांवड़ मार्ग, पार्किंग व्यवस्था,ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु किए गए सुरक्षा प्रबंधों का गहन जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
- रामपुर: गंज पुलिस और गोकश बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार, एक फरार
रामपुर थाना गंज पुलिस की गोकश बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़, बीती रात हुई गंज पुलिस की बग्गी बाईपास पुल के पास मुठभेड़, मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी अनुराग सिंह और सीओ सिटी, पुलिस और गोकश के बीच रोकने और भागने में हुई पुलिस की तरफ से जवाबी फायरिंग, गोकश बदमाशों ने पुलिस को देखते ही पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग, रास्ते से आ रहे थे चार बदमाश, पुलिस ने घेराबंदी कर की बचाव फायरिंग, पुलिस ने मौके से तीन गोकश को दबोचा, एक गोकश मौका से हुआ फरार.

फरार गोकश को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी, जल्द होगी गिरफ्तारी, अभियुक्त दानिश, अभियुक्त जावेद के पैरों में लगी गली, अभियुक्त मलिक के पैर में लगी गोली, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोकशों के गोली, गोकशो से अवैध हथियार तमंचे छुरी गोकशी करने के अन्य उपकरण आदि पुलिस ने किये बरामद, मौके पर पहुंचे एडिशनल sp अनुराग सिंह ने मौके पर दी मीडिया को जानकारी.
