रामपुर में समूह सखियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें उठाईं

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां 

Rampur: उत्तर प्रदेश ग्रामीण योजना कार्मिक संघ से जुड़ी महिला समूह सखियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। समूह सखियों ने सरकार से उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए मांगों को जल्द लागू करने की अपील की।

ज्ञापन में समूह सखियों ने मानदेय में वृद्धि किए जाने की प्रमुख मांग उठाई। उन्होंने कहा कि समूह सखी का मानदेय सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाना चाहिए, जिससे भुगतान में पारदर्शिता बनी रहे और उन्हें समय से राशि प्राप्त हो सके।

समूह सखियों ने आजीविका मिशन में आउटसोर्सिंग के माध्यम से होने वाली भर्तियों में समूह सखियों को वरीयता देने की भी मांग की। उनका कहना है कि ग्रामीण स्तर पर काम करने वाली समूह सखियों के अनुभव और कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें रोजगार के अवसरों में प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

ड्रेस कोड, परिचय पत्र और मोबाइल देने की मांग

महिला समूह सखियों ने कार्य को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए ड्रेस कोड, परिचय पत्र और मोबाइल फोन उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। उनका कहना है कि इन सुविधाओं से उनके काम में आसानी होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी पहचान भी स्पष्ट हो सकेगी।

समूह सखियों ने जिलाधिकारी से मांग की कि ज्ञापन में शामिल सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जल्द लागू कराया जाए।

इस दौरान महिला समूह सखियों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर विस्तार से बातचीत की। इस संबंध में संवाददाता शाहबाज खां ने महिला समूह सखियों से विशेष बातचीत भी की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.