युवा गेंदबाज पलक सिंह का सपना हुआ साकार, पालक सिंह का up वुमेंस सीनियर्स कैम्प के लिए हुआ चयन

मुरादाबाद जिले के उभरती हुई युवा क्रिकेटर पलक सिंह ने अपनी मेहनत, अनुशासन और शानदार गेंदबाजी के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन यूपी 2026 के सीनियर्स वुमेंस कैम्प में हुआ है। यूपी ने हाल ही में सीनियर्स वुमेंस के सिलेक्शन मैच कराए थे ,, शानदार प्रदर्शन के आधार पर पलक सिंह का सिलेक्शन किया गया है । पलक सिंह ने पहले भी up वुमेंस अंडर-19 और अंडर-23 को रिप्रेजेंट कर चुकी है / और अब उन्होंने अपने कठिन परिश्रम और अनुशासन से सीनियर्स वुमेंस कैम्प में अपनी जगह बनाई है।

पलक ने यह सफलता वर्षों की कठिन मेहनत, लगातार अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने हर चुनौती का सामना करते हुए अपने प्रदर्शन में निरंतर सुधार किया और आखिरकार अपनी प्रतिभा से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। पलक सिंह UP के लिए अंडर-19 और अंडर-23 भी खेल चुकी है।

इस उपलब्धि के पीछे उनके कोच दानिश मिर्ज़ा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कोच मिर्ज़ा दानिश आलम ने शुरुआत से ही पलक सिंह की तकनीक, फिटनेस और मानसिक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया। उनकी कड़ी ट्रेनिंग और मार्गदर्शन ने पलक को इस मुकाम तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई। पलक सिंह लेग ब्रेक बोलिंग करती है।

चयन के बाद पलक ने कहा,
“यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा अवसर है। मैं अपने माता-पिता, कोच मिर्ज़ा दानिश आलम और उन सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त करती हूँ जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया। अब मेरा लक्ष्य सीनियर्स वुमेंस कैम्प में अच्छा,शानदार प्रदर्शन करना और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करना है/ पलक सिंह ने बताया की उनकी सफलता के पीछे उनके कोच मिर्ज़ा दानिश आलम ने अहम भूमिका निभाई है और कड़ी मेहनत की है/ जिसके कारण आज वो इस मुकाम पर है।

कोच मिर्ज़ा दानिश आलम ने कहा,
“पलक सिंह हमेशा से मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी रहा है। उसने अपनी सफलता के लिए दिन-रात मेहनत की है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह यूपी सीनियर्स वुमेंस कैम्प में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और भविष्य में भारतीय क्रिकेट में भी अपनी पहचान बनाएगी“।

वहीं समाजसेवी प्रांशु जोशी जी ने कहा,
पलक सिंह का चयन न केवल उनके परिवार और कोच के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा है। यह साबित करता है कि लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत से हर सपना पूरा किया जा सकता है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.