रामपुर: सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के कैंप कार्यालय में 15 अगस्त पर ध्वजारोहण

रामपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामपुर में सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी महबूब पाशा एडवोकेट ने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूत स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के भविष्य और आने वाली पीढ़ियों के लिए अपनी कुर्बानी दी थी। देश उनके बलिदान को कभी भुला नहीं सकता। अब जबकि भारत को आज़ादी मिले 78 वर्ष हो चुके हैं, हमें एकजुट होकर अपने देश को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल करने का प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम में नगर पालिका रामपुर के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल सलाम, नगर पालिका बिलासपुर के प्रतिनिधि अतहर खान, राम बहादुर, दिवाकर, नरेश यादव, हाफिज नूरी, आसिफ अली, जमील सैफी, अब्दुल्ला, डॉ. इंतज़ार, डॉ. मकतूब अहमद सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.