रामपुर जिला चिकित्सालय में “कायाकल्प राउंड” का आयोजन किया गया।

Rampur: जिला चिकित्सालय रामपुर में अमरोहा से आयी 2 सदस्य टीम ने आकर कायाकल्प का पियर निरीक्षण किया, टीम में डॉ इरफान ई.एम.ओ एवं डॉ याकुब एम.सी.एच. कंनसलटेंट अमरोहा शामिल थे। टीम प्रात: 11:30 बजे चिकित्सालय पहुंची उसके बाद टीम ने दवा स्टोर में निरीक्षण किया, जहां उनके दवा के रखरखाव के वहाँ मौजूद इनचार्ज की सराहना की गई, इमरजेंसी वार्ड में टीम ने ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक से जानकारियां प्राप्त की जैसे चिकित्सालय में प्रतिदिन कितने मरीज़ भर्ती किए जा रहे हैं।

वर्तमान में आ रहे सर्पदंश के मरीजों के लिए क्या प्रोटोकोल इस्तेमाल में लायी जा रही है जिस पर चिकित्सक द्वारा संतोषजनक जवाब दिया गया, ऑपरेशन थिएटर में टीम ने बताया कि ओ.टी.में बहुत बेहतरीन कार्य किया जा रहा है ज्यादातर आधुनिक सर्जरी की जा रहीं हैं, आई.पी.एच.एल. लैब में टीम ने स्टाफ को बताया कि किस तरह से वेस्ट का निस्तारण किया जाए । बाकी अन्य व्यवस्था की टीम द्वारा प्रशंसा की गयी।

कायाकल्प राउंड के दौरान अस्पताल की स्वच्छता, साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, संक्रमण नियंत्रण, व्यवस्थाओं एवं अस्पताल परिसर की समग्र गुणवत्ता का जायजा लिया गया।

इस अवसर पर चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं समस्त स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अस्पताल की बेहतर व्यवस्थाओं एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।टीम ने इसके अतिरिक्त मरीजों को मिल रहीं सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। स्टाफ से संबंधित सवाल पूछे और आने वाले निरीक्षण के लिए पॉइंट्स बताए। निरीक्षण के पश्चात टीम ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को बताया की चिकित्सालय में साफ़-सफाई की व्यवस्था बहुत अच्छी है जिस तरह का मरीजों का भार चिकित्सालय पर है और फिर भी इतनी साफ़-सफाई होना बड़ी बात है, टीम ने बताया कि सभी विभागों में संतोषजनक स्तिथि है इसके साथ की स्तिथि को और बेहतर बनाने के लिए रणनीति बनाने के लिए भी कहा।

टीम ने बताया कि चिकित्सालय में अच्छी सुविधाएं मरीजों को दी जा रहीं हैं और जल्द की चिकित्सालय एन.क्यू.ए.एस. सर्टिफिकेशन के लिए भी तैयार है। अंत में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने टीम का धन्यवाद दिया और आगे भी मरीजों के हित के लिए कार्य निरंतर जारी रखने की बात कही। राउन्ड के दौरान डॉ पी. सिंह, हरीश चंद्र, रेखा, आदि शामिल रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.