Rampur: कांग्रेस युवा प्रदेश सचिव ने मनाया रक्षाबंधन

रामपुर समेत पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनी कपूर ने अपने आवास पर रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बहनो से राखी बनवाई और पुरे हर्ष उल्लास के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया
इस मोके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनी कपूर ने कहा राखी का पावन धागा केवल भाई-बहन का रिश्ता नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह और संरक्षण का अटूट बंधन है। जिसे भाई मरते तम तक निभाता है रक्षाबंधन का त्यौहार आपस के मोहब्बत का पैगाम देता है इस पावन पर्व पर सभी भाइयों-बहनों को रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार हिंदू महीने श्रावण की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। रक्षा बंधन भाई-बहनों के बीच प्यार, विश्वास और स्नेह के बंधन को मजबूत करता है। इस त्योहार का एक समृद्ध इतिहास है और यह विभिन्न पौराणिक कहानियों से जुड़ा हुआ है।
यह एक ऐसा दिन है जब परिवार एक साथ मिलकर जश्न मनाते हैं और खुशियाँ बाँटते हैं। भारत में रक्षा बंधन की परंपरा अलग-अलग क्षेत्रों और समुदायों में अलग-अलग है।
रक्षा बंधन हमें पारिवारिक रिश्तों के महत्व और एक-दूसरे की रक्षा और समर्थन करने के कर्तव्य की याद दिलाता है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.