रामपुर: राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख से भाजपा कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात, मिलक क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत
रामपुर, 21 जुलाई: रामपुर जनपद के मिलक क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की कई अहम समस्याओं को उठाया और उनके समाधान की मांग की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलक क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन रुकवाने और रिजर्वेशन काउंटर खोलने की आवश्यकता जताई। इसके साथ ही मिलक के निरीक्षण भवन में नियमित रूप से जन समस्याओं को सुनने के लिए एक सशक्त व्यवस्था लागू करने की मांग की, ताकि स्थानीय जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े।
उन्होंने यह भी बताया कि मिलक क्षेत्र की जनता भारतीय जनता पार्टी पर अटूट विश्वास रखती है और वर्ष 2027 व 2029 के आगामी चुनावों में पार्टी को अपना पूर्ण समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में यह भी जोर दिया गया कि आज भी कई पीड़ित व्यक्ति प्रशासनिक लापरवाही और अफसरशाही के चलते न्याय से वंचित हैं। ऐसे लोगों की समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाना आवश्यक है।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश सक्सेना, शेखर सक्सेना, मोनी, विनोद सक्सेना सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री से आश्वासन की अपेक्षा जताई कि सरकार शीघ्र ही इन जनहित की मांगों पर संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करेगी।
About The Author
Khabre Junction
Khabre Junction (खबरें जंक्शन) is an emerging channel of the country. Where we introduce .. every news of your state and city. You will also be able to enjoy breaking news, politics, sports and entertainment related to the public interest of the country and the world here.
