रामपुर: अमीर अहमद बने भारतीय किसान यूनियन इंडिया के जिला प्रभारी, मिली जिम्मेदारी पर मिल रही शुभकामनाएं

रामपुर। भारतीय किसान यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनेंद्र गुर्जर के आदेश पर अमीर अहमद को रामपुर जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उन्हें क्षेत्र भर से बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

जिलाध्यक्ष बाबू अली ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि “हमें आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि अमीर अहमद राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संगठन के दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। वह गरीब, कमजोर किसानों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।”

बाबू अली ने आगे कहा कि भारतीय किसान यूनियन इंडिया हमेशा से ही किसानों और मजदूरों के हितों की रक्षा में अग्रणी रहा है और रहेगा। संगठन में कार्यकर्ताओं की अनदेखी किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि शासन और प्रशासन को आम जनता की आवाज़ सुननी होगी और उनकी मांगों पर अमल करना होगा।

अमीर अहमद की नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और रामपुर जिले में किसान आंदोलनों को और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीद की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.