मड़िहान पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मीरजापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान में मड़िहान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को 480 टेट्रा पैक अवैध अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 180 एमएल) के साथ गिरफ्तार किया है।

दिनांक 25 जून 2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना मड़िहान पुलिस टीम ने ग्राम दांती स्थित गिरी ढाबा के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया, जहां दो संदिग्धों को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आकाश कुमार पुत्र राजनीति शाह (निवासी मंसूर चक, थाना मंसूर चक, जिला जहानाबाद, बिहार) और रंजन कुमार पुत्र दिनेश यादव (निवासी बेबीपुर, थाना काको, जिला जहानाबाद, बिहार) के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो ट्रॉली बैग और दो पीठ पर लटकाने वाले बैगों में कुल 480 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब—8 PM और ऑफिसर्स चॉइस ब्रांड—बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मड़िहान में मुकदमा संख्या 204/2025 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पूछताछ में अहम खुलासा:
आरोपियों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के कारण वहां शराब की भारी मांग है। वे अवैध तरीके से शराब लाकर ऊंचे दामों में सप्लाई करते हैं और आपस में मुनाफा बांटकर मौजमस्ती करते हैं।

आपराधिक इतिहास:
आकाश कुमार पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत थाना कोतवाली कटरा, मीरजापुर में मामले में नामजद है (मुकदमा संख्या 142/2025)।

गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:
उप निरीक्षक राजेश सिंह, उप निरीक्षक विनोद कुमार एवं मड़िहान थाना पुलिस टीम।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.