रामपुर: पुलिस लाइन में 75वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया

रामपुर: रामपुर पुलिस लाइन में 75वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया,जनपद के नेता सहित सामाजिक कार्यकर्ता समाजसेवी पत्रकार आदि मौजूद रहे।

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर की भविष्यवाणी बोले यूपी में बीजेपी 80 सीट लाएगी,400 पार सीट के साथ नरेंद्र मोदी प्रचंड बहुमत से सरकार बनायेगे।

रामपुर में गणतंत्र दिवस शुक्रवार को पुलिस लाइन में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। गांधी समाधि समेत सरकारी इमारतों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहें। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर पुलिस लाइन में परेड व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । इस मौके पर प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.