रक्षाबंधन हर्षोल्लास से सम्पन्न, पुलिस रही मुस्तैद, रेलवे फाटकों पर जाम से मिली राहत

आसफपुर (बदायूं)। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन का त्यौहार शनिवार को क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिनभर बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख-समृद्धि की कामना की।

त्योहार के अवसर पर सुबह से देर रात तक सड़कों और रेलवे फाटकों पर यातायात का दबाव बना रहा। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए फैजगंज बेहटा थाना प्रभारी के निर्देशन में स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर सिंह, हेड कांस्टेबल प्यारे लाल, अशोक कुमार ढाका, देवेंद्र कुमार, सुनील कुमार व होमगार्ड प्रेमपाल सिंह और रामपाल सिंह मुस्तैद रहे।

आसफपुर से बिसौली, चंदौसी, बिलारी, मुरादाबाद और रामपुर मार्ग पर सुबह से शाम तक चारपहिया और दुपहिया वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी ने बताया कि पुलिस की सतर्कता और लगातार मौजूदगी से त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रही और लोग सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.