मकान में छिपे नाइजीरियन के घर छापा, पुलिस के पहुंचने से पहले हुए फरार; ये है आरोप

फरीदाबाद सेक्टर 46 के एक मकान में छिपे नाइजीरियन के यहां जब पुलिस रेड करने पहुंची तो हैरान रह गई कि उनके पहुंचने से पहले ही वो लोग फरार हो चुके थे। नाइजीरियन ने यहां एक मकान किराए पर लिया हुआ था। इस मकान के आसपास रहने वाले लोगों को नाइजीरियन की हरकतों पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।

फरीदाबाद। फरीदाबाद सेक्टर 46 के एक मकान में छिपे नाइजीरियन के यहां जब पुलिस रेड करने पहुंची तो हैरान रह गई कि उनके पहुंचने से पहले ही वो लोग फरार हो चुके थे।

नाइजीरियन ने यहां एक मकान किराए पर लिया हुआ था। इस मकान के आसपास रहने वाले लोगों को नाइजीरियन की हरकतों पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मकान पर छापा मारा लेकिन वहां नाइजीरियन नहीं मिले। पूरी आशंका है कि नाइजीरियन को पुलिस के आने की सूचना मिल गई थी।

पुलिस की टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है और मकान मालिक से भी पूछताछ की है।नाइजीरियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.