यात्रियों के लिए राहत: पुरी–गोमती नगर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, वाराणसी, औड़िहार और मऊ होकर करेगी सफर

  • वाराणसी मंडल ब्यूरो

Varanasi यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने 08439 पुरी–गोमती नगर एकल यात्रा विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। यह विशेष गाड़ी 27 जुलाई, 2026 (सोमवार) को पुरी से चलकर वाराणसी, जौनपुर, औड़िहार, मऊ, गोरखपुर सहित विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होते हुए गोमती नगर पहुंचेगी।

विशेष ट्रेन 08439 पुरी–गोमती नगर पुरी से रात 11:30 बजे प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन यह खोरधा रोड, भुवनेश्वर, नराज मार्थापुर, जाजपुर केन्दुझर रोड, भद्रक, बालेश्वर, हिजली, मेदिनीपुर, बिष्णुपुर, बांकुड़ा, आद्रा जंक्शन, भोजूडीह, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जंक्शन गोमो, कोडरमा, गया जंक्शन, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी जंक्शन (रात्रि 8:10 बजे), जौनपुर और औड़िहार (रात्रि 10:58 बजे) से होकर तीसरे दिन मऊ (रात्रि 12:07 बजे), देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और गोंडा होते हुए सुबह 8:00 बजे गोमती नगर पहुंचेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए इस विशेष ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए गए हैं। इनमें सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11 कोच, शयनयान श्रेणी के 8 कोच तथा एलएसएलआरडी के 2 कोच शामिल हैं।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से इस विशेष ट्रेन का लाभ उठाने तथा यात्रा से पहले समय-सारिणी एवं आरक्षण संबंधी जानकारी की पुष्टि करने की अपील की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.