जन प्रतिनिधियों ने नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी मंदिर में दर्शन किए

आज बदायूँ के नगला मंदिर में केंद्रीय राज्यमंत्री बी०एल० वर्मा, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री/प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, जिलाधिकारी  निधि श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन अरुण कुमार और एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा ने सामूहिक रूप से दर्शन व पूजन कर जनपदवासियों के लिए लोकमंगल की कामना की।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने एकजुट होकर जनहित और समृद्धि के लिए मांगी प्रार्थना। इस आयोजन ने श्रद्धालुओं के बीच धार्मिक उत्साह का माहौल बनाया और जनपद में शांति और समृद्धि की कामना के साथ यह धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.