के.बी. पी.जी. कॉलेज, मिर्जापुर के नए प्राचार्य बने प्रोफेसर रविन्द्र कुमार द्विवेदी

  • रिपोर्ट: रवि यादव

मिर्ज़ापुर।के.बी. पी.जी. कॉलेज, मिर्जापुर को नया प्राचार्य मिल गया है। उत्तर प्रदेश शासन की ‘उत्तर प्रदेश सहायता प्राप्त महाविद्यालय अध्यापक स्थानांतरण नियमावली, 2024’ के अंतर्गत एकल स्थानांतरण प्रक्रिया में प्रोफेसर रविन्द्र कुमार द्विवेदी को कॉलेज का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में बलदेव पी.जी. कॉलेज, बड़ा गांव, वाराणसी में प्राचार्य पद पर कार्यरत थे।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में अगस्त माह में निदेशक, उच्च शिक्षा, प्रयागराज द्वारा के.बी. पी.जी. कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह का स्थानांतरण जी.डी. बिनानी पी.जी. कॉलेज, मिर्जापुर कर दिया गया था। इसके बाद से कॉलेज में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर गौरीशंकर द्विवेदी कार्यवाहक प्राचार्य के रूप में दायित्व निभा रहे थे।

प्रोफेसर रविन्द्र कुमार द्विवेदी का के.बी. पी.जी. कॉलेज से पुराना नाता रहा है। वे पूर्व में इसी कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष 2021 में उन्होंने बलदेव पी.जी. कॉलेज, बड़ा गांव, वाराणसी में प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया था। उनके दोबारा के.बी. पी.जी. कॉलेज में प्राचार्य के रूप में आगमन से शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.