नगर परिषद सभागार में सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’

तिजारा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने साझा किए विचार, राष्ट्र निर्माण पर मिला प्रेरणा स्रोत

तिजारा। रविवार को नगर परिषद सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सजीव प्रसारण सुना गया। इस आयोजन में राज्यसभा सांसद श्री राजेन्द्र गहलोत, भाजपा अलवर उत्तर जिलाध्यक्ष श्री महासिंह चौधरी, एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामकिशन मेघवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता, पर्यावरण संरक्षण, लोकल फॉर वोकल, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने देशवासियों से जुड़कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया।

सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक शब्दों को आत्मसात करते हुए निस्वार्थ सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल बंसल, बने सिंह गुर्जर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभय सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बृजमोहन तंवर सहित पवन यादव, कंचन तिवाड़ी, अनिल दहिया, देशपाल यादव, रामेश्वर सैनी, महंत जस्सू सैनी, हिमांशु कटारिया, कमल पार्षद, विवेक शर्मा, सतीश गुर्जर, नीतीश भारद्वाज, मनीष आर्य व अन्य अनेक कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.