इलाज के दौरान प्रसूता की मौत, परिजन का स्वास्थ्यकर्मी पर इलाज में लापरवाही का आरोप

सूर्यगढ़ा सीएचसी में नॉर्मल डिलीवरी, सदर अस्पताल रेफर के दौरान रास्ते में मौत

  • रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम  

लखीसराय! सूर्यगढ़ा प्रखंड के कजरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरमा गांव निवासी प्रसूता महिला की इलाज के दौरान मौत होने का मामला सामने आया है। परिजन ने स्वास्थ्य कर्मी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पहचान कजरा थाना क्षेत्र के अरमा गांव निवासी रवि सदा की 40 वर्षीय पत्नी कल्पना देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कल्पना को पर सब पीड़ा के बाद रविवार को संस्थागत प्रसव के लिए सूर्यगढ़ा सीएससी में भर्ती कराया गया था। परिजन की माने तो रात लगभग 10 बजे स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के अनुपस्थिति में उनका नॉर्मल डिलीवरी कराया गया। डिलीवरी के बाद से ही लगातार पीड़िता को ब्लडिंग होने लगा। ऑन ड्यूटी तैनात नर्स ना तो स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक को बुलाया ना ही रात में बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया। सोमवार सुबह लगभग 10 बजे पीड़िता की स्थिति पूरी तरह अनियंत्रित होने के बाद रेफर किया। पीड़िता को लेकर जब हमलोग सदर अस्पताल पहुंचे तो इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। परिजन ने स्पष्ट रूप से कहा कि समय रहते उनकी पत्नी को सीएचसी में बेहतर इलाज या सदर अस्पताल रेफर किया जाता तो जान बच सकती थी। उन्होंने बताया कि लापरवाही करने वाले स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ विभागीय व प्रशासनिक पदाधिकारी से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेंगे। इधर प्रभारी सीएस डॉ उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। किसी तरह की शिकायत आती है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.