प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत 24 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

Rampur: सहायक निदेशक मत्स्य प्रशान्त गंगवार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत खारे जल में तालाब निर्माण एवं निवेश हेतु 33.93 हेक्टेयर (सामान्य, महिला एवं अनुसूचित जाति), मध्याकार आरएएस में 03 यूनिट (सामान्य वर्ग) एवं रियरिंग यूनिट के निर्माण 22.667 हेक्टेयर (महिला एवं अनुसूचित जाति), बैकयार्ड आरएएस 241 यूनिट (महिला वर्ग), जलाशय में मत्स्य अंगुलिका संचय 65000 अंगुलिका (सामान्य, महिला एवं अनुसूचित जाति) एवं 500 यूनिट पारम्परिक मछुआरों के परिवारों के लिए अजीविका और पोषण सम्बन्धी सहायक परियोजनाओं हेतु उपलब्ध अवशेष लक्ष्य के सापेक्ष योजना के लाभ से जनसामान्य को आच्छादित करने के लिए आनलाइन आवेदन प्राप्त करने हेतु विभागीय पोर्टल fisheries.up.gov.in 14 अगस्त 2026 से खोल दिया गया है, जिसपर आवेदन करने की अन्तिम तिथि 24 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि योजना के अन्तर्गत परियोजनाओं का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण एवं विज्ञापन विभागीय पोर्टल पर देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त योजना के सम्बन्ध में मत्स्य विभाग के जनपदीय कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य कक्ष संख्या-53 विकास भवन द्वितीय तल से किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.