मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंका, आंदोलन तेज करने की चेतावनी, नगरपालिका संघ ने सरकार पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप
Ellenabad, August 18 (एम पी भार्गव ): नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान ऐलनाबाद के सफाई एवं सीवर कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर शहर के मुख्य बाजारों में जोरदार रोष प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने चौधरी देवीलाल चौक पर प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 13 मई 2026 को सरकार से हुए समझौते के बावजूद उनकी मांगों को लागू नहीं किया गया। बार-बार आश्वासन के बाद भी ठोस कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में भारी रोष है।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें:-
- सभी कच्चे/अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाए, ठेका प्रथा बंद हो
- डोर-टू-डोर कर्मियों को ₹15,200 से ₹30,000 वेतन + ESI-PF का लाभ
- सीवरमैन/फायर कर्मियों को ₹5,000 जोखिम भत्ता
- वेतन में ₹2,100 की बढ़ोतरी तुरंत लागू हो
- पदोन्नति नीति, दुर्घटना बीमा व स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएं
कर्मचारियों ने कहा कि वे शहर की सफाई व्यवस्था को दिन-रात सुचारू रखते हैं, लेकिन उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समझौता लागू नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
मौजूद रहे: संघ सचिव गोरीशंकर, प्रधान विनोद कुमार, अजय, आशु राम, फकीर चंद, मंजू रानी, सरोज, सुंदर देवी, मुनि देवी। फायर विभाग से सुरेंद्र खिचड़, मुकेश खिचड़, दीनदयाल, कृष्ण मीणा, कुलदीप राठौड़, रमेश कुमार।
