9 जून को सीएचसी गोविंदपुरी मोदीनगर में मनाया जाएगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस, गर्भवती महिलाओं को मिलेंगी निशुल्क जांच और चिकित्सा सेवाएं

गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9 जून 2026 को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को निशुल्क प्रसव पूर्व जांच, चिकित्सा परामर्श और अल्ट्रासाउंड सहित सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

मोदीनगर विधायक एवं प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू शिवाच स्वयं गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगी। कार्यक्रम में आने वाली सभी महिलाओं को अल्पाहार भी वितरित किया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश कुमार ने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं और आम जनता से अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं को सीएचसी मोदीनगर लाने की अपील की है। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन वैश्य के निर्देश पर इस अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने और मातृ मृत्यु दर में कमी लाने की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 9 जून को टिब्बी में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.