जिला बदर अपराधी पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, सोनभद्र से बाहर छोड़ा

शक्तिनगर(सोनभद्र)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त राजन भारती पुत्र देवीदयाल भारती, निवासी चंदूआर, के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), सोनभद्र के 29 अगस्त 2026 के आदेश के तहत राजन भारती को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर किया गया था। आदेश के अनुपालन में पुलिस ने उसे जनपद सोनभद्र की सीमा से बाहर विंध्यनगर, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) ले जाकर छोड़ा।

थाना शक्तिनगर पुलिस ने अभियुक्त को जिला बदर आदेश की विधिवत तामील कराते हुए निर्धारित अवधि में सक्षम अनुमति के बिना सोनभद्र की सीमा में प्रवेश नहीं करने की सख्त हिदायत दी। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सतेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.