शहर के 15 वार्डों में पुलिस ने चलाया नशे के प्रति अभियान, 15 से 20 युवकों को किया डिटेल

नकोड़ा बाजार सहित अन्य वार्डों में की गई छापेमारी

ऐलनाबाद,( रानियां,) 28 मार्च (एम पी भार्गव ): जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के प्रति रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वीरवार को नजदीकी कस्बा रानियां के सभी वार्डों में अभियान चलाया गया । यह अभियान ऐलनाबाद के डीएसपी के नेतृत्व में चलाया गया। ऐलनाबाद के डीसीपी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नशे के प्रति चलाए जा रहे हैं अभियान के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है। जिन टीमों ने शहर में नशा कर रहे युवाओं की लिस्ट बनाकर उनके घर पर छापामारी की है पुलिस विभाग द्वारा शहर से लगभग 70 लोगों की लिस्ट बनाई गई है जिसमें से आज लगभग 20 लोगों को डिटेल किया गया है। जिन लोगों को नशा छुड़वाने के लिए डॉक्टरों की दिशा निर्देशानुसार दवाई दिलाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि नशा स्वस्थ समाज के लिए एक अभिशाप है। जोकि एक गंभीर चिंता का विषय है इसलिए समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त करने के लिए सभी लोगों को मिलकर एक बड़ा सामाजिक आंदोलन चलाने की जरूरत है। समाज का प्रत्येक नागरिक अपनी गली, मोहल्ले तथा गांव की पूरी जिम्मेवारी लेगा तभी हम इस अभियान में पूरी तरह से कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को यह प्रण लेना होगा कि न तो व स्वयं नशा करेगा और न ही अपने आस-पास के लोगों को नशा करने देगा ।उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा खेलों में लगाएं तथा बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने मां-बाप तथा इलाके का नाम रोशन करें । नशे के खिलाफ चलाए जा रही मुहिम में आमजन आगे आकर अग्रणी भूमिका निभाए तथा और अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि नशा को समाज से पूरी तरह से नष्ट किया जा सके। डीसीपी संजीव कुमार ने लोगों से आह्वान किया है कि गैरकानूनी धंधा करने वालों तथा नशा बेचने वालों की सूचना निसंकोच होकर पुलिस को दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
फोटो रानियां के वार्ड में छापेमारी कर लोगों को डिटेल करती हुई पुलिस।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.